आज के समय में बहुत सारे लोंगो को सांस लेने में परेशानी होती है उनके लिए हम कुछ साधारण से उपचार लाये हैं जो आपकी समस्या के समाधान में सार्थक सिद्ध होंगे
योग द्वारा उपचार
आसन- सर्वांगआसन, पर्वतासन, चक्रासन, भुजंगासन
प्राणायाम- अनुलोम विलोम प्राणायाम
शोधन- कपालभांति का अभ्यास, नामक बंद होने की स्थिति में आप यदि सूत्र नेति का अभ्यास करें एवं सप्ताह में 2 बार रुंजल करें तब जल्द ही लाभ प्राप्त होगा
नोट- योग अभ्यास योग शिक्षक की उपस्थिति में करें
घरेलू नुस्खे के द्वारा उपचार-
यदि नजला या जुकाम रहता हो और नाक अक्सर बंद रहती हो तो दिन में एक या दो बार नाक से भप लें,
रीठा चूर्ण 1 ग्राम तथा 2-3 ग्राम त्रिकुट चूर्ण को 50 मिली पानी में डाल कर रखें! प्रात: जल को निथार कर अलग शीशी में भरकर रखें ! इस जल की 4-5 बूंद प्रात: काल खाली पेट कुछ दिन नाक में डालने से अन्दर जमा हुआ कफ बाहर निकल जाता है! इससे नासारन्ध खुल जाते हैं व सिर दर्द में भी तुरन्त लाभ पहुंचता है!
-रात में उसी स्थान पर सोएं जहां खुली हवा हो, सोते समय सांस नासिका से ही लें, मुख ढंककर न सोएं!
Very useful tips. It is very useful post. Asthma natural treatment is fortifies with natural ingredients. It provides people brilliant and permanent results.
ReplyDelete